Type Here to Get Search Results !

पूर्व यूथ सर्विसेस रोटरी क्लब आफ सागर का 115वां साप्ताहिक नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण संपन्न

सागर। पूर्व यूथ सर्विसेस रोटरी क्लब सागर के द्वारा आयोजित नि:शुल्क शतरंज प्रशिक्षण की मुख्य अतिथि श्रम शक्ति महिला सेवा संस्थान की अध्यक्ष श्रीमती रेखा राजपूत ने कहा कि शतरंज से दिमाग तेज होता है। उन्होंने शतरंज के नवोदित खिलाड़ियों से कहा कि आप सभी बच्चे और दूसरे बच्चों को इस खेल के बारे में बताएं और यहां आने के लिये प्रेरित करें। इसके पूर्व मुख्य अतिथि का स्वागत रचना आदिवासी ने पुष्पहार पहनाकर किया।



पूर्व चैयरमैन यूथ सर्विसेस, रोटरी क्लब सागर रोटेरियन वीनू शमशेर जंग बहादुर राणा एडवोकेट ने बताया कि 29 मार्च 2026 दिन रविवार को शतरंज का 115वां प्रशिक्षण यूथ सर्विसेज द्वारा सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया गया। इसमें प्रशिक्षक अजय उपाध्याय ने सभी बच्चों को शतरंज के प्रारंभिक से लेकर चैंपियन स्तर तक का प्रशिक्षण दिया। यह प्रशिक्षण रोहित अभितास, विकेश जैन, डालमिनी साहू, संदीप प्रजापति की उपस्थिति में दिया गया।  इस प्रशिक्षण में 14 बच्चों ने सहभागिता की। ज्ञात हो कि यह प्रशिक्षण हर रविवार को सुबह 9 से 11 बजे तक नि:शुल्क कांची रेस्टोरेंट सिविल लाइन सागर में दिया जाता है। इससे हजारों बच्चे लाभान्वित हो चुके हैं।