Type Here to Get Search Results !

छिंदवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: CM की सभा से लौट रही बस और पिकअप की टक्कर, 10 की मौत

छिंदवाड़ा  ( फरहान खान )। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में आज एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना घटित हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम से लौट रही एक बस और एक पिकअप वाहन के बीच सिमरिया हनुमान मंदिर (गिट्टी क्रेशर के पास) भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बस पलटने और पिकअप के क्षतिग्रस्त होने से अब तक कुल 10 से 20 लोगों की मृत्यु की आशंका जताई जा रही है।



पिकअप के उड़े परखच्चे, मौके पर दो की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बस की चपेट में आने से पिकअप वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, बस में सवार यात्री जो मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से छिंदवाड़ा से वापस लौट रहे थे, वे बस पलटने के कारण गंभीर रूप से हताहत हुए हैं।

हादसे की मुख्य बातें:

टक्कर: बस और पिकअप वाहन के बीच भीषण भिड़ंत।

ताजा अपडेट:
पिकअप सवार 2 लोगों की तत्काल मौत; बस यात्रियों सहित कुल मृतक संख्या 20 तक पहुँचने की आशंका।

स्थान: सिमरिया गिट्टी क्रेशर के पास, जिला छिंदवाड़ा।

राहत कार्य: स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस द्वारा घायलों को निकालने का प्रयास जारी।



प्रशासनिक प्रतिक्रिया

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुँच चुकी हैं। घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा है।
\