पुलिस कार्यालय में ही भिड़ी सौतनें,
![]() |
पुलिस कार्यालय में भिड़ी सौतनें |
पुलिस कार्यालय पर आईं थीं शिकायत करने
बिहार प्रांत के मुतिहारी जिले के गांव चकिया का राजेश यहां मैकडावल में नौकरी करता है। राजेश की शादी गांव के ही भोलाशाह की बेटी रेखा के साथ हुई थी। राजेश रौसर कोठी में पत्नी बच्चों के साथ रहता था। छह महीना पहले तक सब ठीकठाक था। छह महीना पहले चकिया गांव की ही सावित्री ने दोनों की जिंदगी में प्रवेश किया। सावित्री चकिया गांव के ही परमाशाह की बेटी है और उसकी भी शादी राजेश नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। जिससे उसके एक बेटा और एक बेटी है। सावित्री को करीब दो साल पहले उसके पति ने छोड़ दिया था। सावित्री के अनुसार छह महीना पहले रेखा जब चकिया गांव गई थी तो उसे घुमाने के बहाने शाहजहांपुर ले आई। सावित्री यहां आकर रेखा के पति से घुलमिल गई। अब सावित्री पांच माह की गर्भवती है। सावित्री का कहना है कि यह बच्चा रेखा के पति राजेश का है। इस बात से रेखा बौखलाई हुई है। रेखा ने करीब दस दिन पहले पति से लड़ झगड़ कर घर छोड़ दिया। आज वह इंसाफ मांगने पुलिस कार्यालय आई तो सावित्री भी पीछे से आ धमकी। पुलिस को शिकायत से पहले बाहर ही दोनों में मारपीट शुरू हो गई। लोगों ने बीच बचाव कराया। सड़क पर आकर फिर दोनों आमने सामने हो गईं और गालीगलौज के साथ मारपीट शुरू हो गई। रेखा का कहना था कि पति मेरा नहीं तो तेरा भी नहीं रहेगा। पति को जेल भिजवाकर रहूंगी।