‘भाजपा जैसा करेगी वैसा ही भरेगी। उसका आकलन उसके कार्यों से किया जाएगा। संघ का इससे कोई लेना-देना नहीं है। आज की जरूरत बोलने से ज्यादा काम करने की है। सभी को इसी सूत्र पर काम करना होगा।’

भाजपा के कामकाज में संघ का कोई दखल नहीं
भागवत ने कहा कि आगे कैसे करना है, इस पर भी उन्हें गंभीरता से सोच विचार करना चाहिए। संघ उसमें दखल नहीं देगा। उन्होंने कहा कि जरूरी नहीं कि कोई काम संस्था बनाकर ही किया जाए। आम आदमी की तरह हम अपने स्तर से भी राष्ट्र सेवा कर सकते हैं। इतना ध्यान रहे कि किया जाए, सिर्फ कहा न जाए। संघ प्रमुख ने चुपचाप होकर ऐसा कार्य करने पर जोर दिया, जिससे देश की साख मजबूत हो और हम अपने इरादों में सफल हों। गौरतलब होगा कि , दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की करारी हार हुई है। संघ की मदद के बाद भी भाजपा दिल्ली में तीन सीटें ही जीत पाई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 67 सीटें जीतीं।