भोपाल। संस्कृति मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ 2 अक्टूबर को दोपहर एक बजे राज्य संग्रहालय में 'महात्मा गाँधी'' प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगी। प्रदर्शनी में 'महात्मा गाँधी, उनका जीवन एवं स्वाधीनता आन्दोलन में योगदान' विषय पर दुर्लभ अभिलेखों एवं छायाचित्रों की प्रदर्शनी लगाई जा रही है। पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय द्वारा आयोजित यह प्रदर्शनी 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी। नागरिकों के लिये प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुली रहेगी।
तैयारियों की समीक्षा
प्रमुख सचिव श्री पंकज राग ने महात्मा गाँधी के 150वीं जयंती पर 2 अक्टूबर से सप्ताह भर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संस्था और विभागवार कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की।
