Type Here to Get Search Results !

निकायों को आय के साधन बढ़ाने होंगे- प्रमुख सचिव श्री दुबे

भोपाल। नगरीयनिकायों को आय के साधन बढ़ाने होंगे। संपत्ति कर, जल कर सहित अन्य करों की नियमित वसूली करें। प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन और विकास श्री संजय दुबे ने अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान में मुख्य नगरपालिका अधिकारियों केा आधारभूत एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में यह बात कही।

प्रमुख सचिव श्री दुबे ने कहा कि कोई भी अधिकारी-कर्मचारी आदर्श परिस्थिति में काम नहीं करता। उन्होंने कहा कि जो परिस्थितियाँ हैं, उसी में बेहतर परिणाम देने की चुनौती है। श्री दुबे ने कहा कि जब आप जन-प्रतिनिधि को यह कहें कि यह कार्य नहीं हो सकता है, तो साथ में यह भी बताएं कि इसके स्थान पर क्या हो सकता है।
शासन के नियमों का पालन करें
प्रमुख सचिव श्री दुबे ने कहा कि शासन के नियमों का पालन करना आपकी ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि शहर में होर्डिंग और बैनर लगाने के संबंध में शासन के वर्तमान निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करें। श्री दुबे ने कहा कि नियमों की बकाया राशि जल्द जारी की जाएगी। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों के प्रश्नों का विस्तार से जवाब दिया। श्री दुबे ने कहा कि विभाग की वीडियो काफ्रेंसिंग में भी समस्याएँ बता सकते हैं। इस दौरान संस्थान के प्रमुख सलाहकार श्री गिरीश शर्मा उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.