Type Here to Get Search Results !

इंदौर में डॉक्टर और पुलिस पर हमले का आरोपी और कोरोना पॉजिटिव जावेद 15 पुलिसकर्मियों को चकमा देकर जबलपुर मेडिकल कॉलेज से फरार


जबलपुर। इंदौर में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमले का आरोपी एवं कोरोना पॉजिटिव जावेद जबलपुर मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से फरार हो गया है। जबलपुर ने उसकी निगरानी के लिए वार्ड और अस्पताल में 15 पुलिसकर्मी तैनात थे। घटना की जानकारी शाम 5 बजे उसवक्त लगी जब डॉक्टर राउंड पर वार्ड में गए। इंदौर में डॉक्टर पर हमला करने के बाद जावेद सहित 4 लोगों पर रासुका के तहत कार्रवाई की गई थी। इसके बाद उसे जबलपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था। एसपी ने जावेद पर 10 हजार का इनाम घोषित किया है।

कोरोना पॉजिटिव मरीज के भागने के बाद एसपी अमित कुमार ने 5 टीमों का गठन किया है। सभी टीमें उसकी तलाश में लगी हुई हैं। आशंका व्यक्त की जा रही है कि जावेद ने अस्पताल से भागने में किसी कर्मचारी ने ही मदद की है। पुलिसकर्मियों का कहना है कि उन्होंने वार्ड के अंदर पीपीई किट पहले अस्पताल के स्टॉफ को ही आते-जाते देखा है। ऐसे में संदेह जताया जा रहा है कि जावेद पीपीई किट पहनकर ही भागा हो। पुलिस का ये भी मानना है कि हो सकता है कि उसके जबलपुर में भी कोई रिश्तेदार हों।

उल्लेखनीय है कि इंदौर के चंदन नगर में स्वास्थ्य परीक्षण करने गई टीम औऱ पुलिस पर जावेद और उसके तीन साथियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद मुख्यमंत्री के आदेश के बाद चारों पर पुलिस ने रासुका की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था। यहां से चारों को जबलपुर जेल भेज दिया गया था। जबलपुर पहुंचने पर कलेक्टर के आदेश पर चारों को अस्पताल के जेल वार्ड में भर्ती करा कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इसमें जावेद की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया था। बाकी के तीन आरोपियों को सेंट्रल जेल के अलग बैरक में रखा गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.