Type Here to Get Search Results !

श्रम मंत्री सिंह के अथक प्रयासों से यशवंत सोनी का पार्थिव शरीर रविवार को भारत पहुँचेगा

भोपाल। पन्ना जिले की तहसील अजयगढ़ के ग्राम धर्मपुर के निवासी श्री यशवंत सोनी उम्र 37 वर्ष पिता श्री रामदास सोनी रूस में रहकर हीरा मिस्त्री का कार्य कर रहे थे। उनका कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण उनका पार्थिव शरीर भारत नहीं आ पा रहा था। श्री सोनी के परिवार के सदस्यों ने श्रम मंत्री श्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क कर जानकारी संज्ञान में लाई गई। श्रम मंत्री श्री सिंह ने विदेश मंत्रालय, पीएमओ कार्यालय से संपर्क कर श्री सोनी के पार्थिव शरीर को रूस से भारत लाए जाने के लिये अनुरोध किया। श्रम मंत्री श्री सिंह द्वारा किये गये प्रयासों से श्री सोनी का पार्थिक शरीर रविवार 13 जून को रूस से भारत पहुँचेगा और दिल्ली में उनके परिवार को सुपुर्द किया जायेगा। श्रम मंत्री सिंह ने पार्थिक शरीर को भारत लाने में भारत सरकार द्वारा की गई कार्यवाही के लिये आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.