मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। जब से इस फिल्म का गाना 'बेशरम रंग' रिलीज हुआ है, तब से फैंस इस गाने पर जमकर वीडियोज बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस बीच दीपिका पादुकोण की हमशक्ल ने बेशर्म रंग सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। व्हाइट क्रॉप टॉप और डेनिम में दीपिका की इस हमशक्ल ने न्यूड मेकअप किया हुआ है और हूबहू दीपिका के डांस स्टेप्स को कॉपी करती हुई नजर आ रही है।
इस वीडियो पर यूजर्स ने तरह तरह के रिएक्शन देते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर कमेंट कर यूजर्स ने लिखा, 'दीपिका की आधार कार्ड कॉपी।' वहीं, एक दूसरे यूजर ने कमेंट किया, 'ये ओरिजिनल से बेहतर है।' तो वहीं एक ने कहा, 'खाते पीते घर की दीपिका।' इसके अलावा कई यूजर्स ने लड़की के डांस परफॉर्मेंस की भी तारीफ की है।
