मुंबई शहर में ड्रग्स माफियाओं के फैलते जाल और नशे की ओर गुमराह होती युवा पीढ़ी को रोकने के लिए उत्तर भारतीय मोर्चा ने अपनी मजबूत रणनीति तैयार कर ली है।
मोर्चा के अध्यक्ष मोहित कंबोज ने इस आसय की जानकारी मुंबई पुलिस आयुक्त राकेश मारीया को दे दी है। पुलिस आयुक्त को दिए पत्र में श्री कंबोज ने बताया है कि, मुंबई की एक बड़ी युवा पीढ़ी नशे की आदि होती जा रहा है, जिसे रोकना बहुत जरुरी है।
इस दिशा में संगठन पुलिस के सहयोग से ऐसे कारोबार को रोकने और युवाओं में जागरूकता लाने के लिए एक दिवसीय नशा विरोधी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
![]() |
पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपते उत्तर भारतीय मोर्चा |
नशे के कारोबार से जुड़े माफियाओं की नजर हमेशा युवा पीढ़ी पर रहती है। युवा उनके सबसे बड़े ग्राहक समझे जाते है। विदेशी ताकतों द्वारा चलाये जा रहे इस देश विरोधी गतिविधियों को जाने-अनजाने में हमारे कुछ बियर-बार मालिक और हुक्का पार्लर के लोग भी मदद कर रहे है। इसका जीता-जागता उदाहरण बियर-बारों में 25 साल से कम उम्र के बच्चों को शराब परोसना और हुक्का की आड़ में युवाओं को नशा पिलाना आदि शामिल है।
उत्तर भारतीय मोर्चा ने निर्णय लिया है कि, जल्द ही तमाम हुक्का पार्लरों के सामने नशा विरोधी जागरूकता अभियान के तहत एक दिवसीय शांति प्रदर्शन करेगा।