Type Here to Get Search Results !

अफरीदी ने प्रधानमंत्री मोदी पर अभद्र टिप्पणी की


पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी की कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। दावा है कि शाहिद कुछ दिन पहले पीओके गए। भाषण भी दिया। इसमें भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अफरीदी ने मोदी को डरपोक और मानसिक तौर पर बीमार बताया। शाहिद को जवाब पूर्व क्रिकेटर और अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने दिया। शाहिद का एक वीडियो को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी शेयर किया। कैप्शन में लिखा- पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी अपने बेगैरत मुल्क के नापाक इरादों को शेयर कर रहे हैं। कुछ भारतीय लोग अफरीदी फाउंडेशन में दान देने की बात कह रहे हैं। वे भी इसकी असलियत जान लें। अन्य कई यूजर्स ने भी अफरीदी का वीडियो शेयर किया है।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.